Stock Market 27 February: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा
Stock Market 27 February: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा
Stock Market Today: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 27 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई. शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर खुले.
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 28 अंक की गिरावट के साथ 82,220.48 के स्तर पर ओपन हुआ. वहीं निफ्टी 50 भी 36 अंक फिसलकर 25,459.85 के स्तर पर कारोबार शुरू करता नजर आया.
सुबह करीब 9:24 बजे तक बाजार में गिरावट और बढ़ गई. सेंसेक्स करीब 253 अंक टूटकर 81,994 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 83 अंक गिरकर 25,412 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा.
टॉप गेनर और लूजर शेयर
कारोबार के दौरान टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टीसीएस और ट्रेंट जैसे शेयरों में मजबूती देखने को मिली. वहीं मारुति, इंडिगो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल और रिलायंस के शेयरों में गिरावट रही.
गुरुवार को बाजार का हाल
गुरुवार, 26 फरवरी को शेयर बाजार में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला था. सेंसेक्स हल्की गिरावट के साथ 82,248.61 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 मामूली बढ़त के साथ 25,496.55 के स्तर पर बंद हुआ था.
उस दिन अडानी पोर्ट, मारुति, भारती एयरटेल, टीसीएस और रिलायंस में तेजी रही. वहीं ट्रेंट, पावरग्रिड, एचडीएफसी बैंक और एशियन पेंट्स जैसे शेयरों में कमजोरी दर्ज की गई थी.
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी बैंक, ऑटो, आईटी और मिडकैप शेयरों में बढ़त रही, जबकि एफएमसीजी और स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट देखने को मिली.
यह भी पढ़े