Stock Market 29 January: फ्लैट शुरुआत के बाद शेयर बाजार फिसला, सेंसेक्स 319 अंक टूटा
Stock Market 29 January: फ्लैट शुरुआत के बाद शेयर बाजार फिसला, सेंसेक्स 319 अंक टूटा
Stock Market Today: गुरुवार, 29 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सपाट रही। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर खुले। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 24.28 अंक या 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,368.96 पर और निफ्टी 50 2.25 अंक या 0.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,345.00 के स्तर पर ओपन हुआ।
हालांकि, शुरुआती कारोबार में ही दोनों सूचकांक गिरावट में चले गए। सुबह करीब 9:25 बजे तक सेंसेक्स 252 अंक टूटकर 82,091 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 50 88 अंक फिसलकर 25,253 के स्तर पर पहुंच गया।
बीएसई के टॉप गेनर
टाटा स्टील, पावरग्रिड, एनटीपीसी और एसबीआईएन
बीएसई के टॉप लूजर
मारुति, टाइटन, एशियन पेंट और टीसीएस
बुधवार को कैसा रहा था बाजार?
बुधवार, 28 जनवरी को बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 487.20 अंक या 0.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,344.68 पर और निफ्टी 50 167.35 अंक या 0.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,342.75 पर बंद हुआ था।
बीएसई में एटरनल, बजाज फाइनेंस, पावरग्रिड, ट्रेंट और महिंद्रा एंड महिंद्रा टॉप गेनर रहे, जबकि एशियन पेंट, मारुति, सन फार्मा और टाइटन टॉप लूजर थे। निफ्टी मिडकैप 100, ऑटो, बैंक, आईटी और स्मॉलकैप इंडेक्स में तेजी रही, जबकि एफएमसीजी शेयरों में दबाव देखा गया। बुधवार को बीएसई के 22 शेयर बढ़त के साथ और 8 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे।
यह भी पढ़े