Stock Market 6 February: रेपो रेट फैसले से पहले बाजार कमजोर, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों फिसले

Updated on 2026-02-06T11:01:30+05:30

Stock Market 6 February: रेपो रेट फैसले से पहले बाजार कमजोर, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों फिसले

Stock Market 6 February: रेपो रेट फैसले से पहले बाजार कमजोर, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों फिसले

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 6 फरवरी को शुरुआत कमजोर रही। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर खुले।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 64.61 अंक या 0.08 प्रतिशत गिरकर 83,249.32 अंक पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 50 37 अंक या 0.14 प्रतिशत फिसलकर 25,605.80 के स्तर पर ओपन हुआ। सुबह करीब 9:20 बजे तक सेंसेक्स 133 अंक की गिरावट के साथ 83,180 अंक पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 50 13 अंक टूटकर 25,629 पर ट्रेड कर रहा था।

बीएसई के टॉप गेनर्स में बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक, भारती एयरटेल और पावरग्रिड शामिल रहे, जबकि एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, टीसीएस और एचसीएल टेक टॉप लूजर्स की सूची में रहे।

गुरुवार, 5 फरवरी को बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 503.76 अंक या 0.60 प्रतिशत गिरकर 83,313.93 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 50 133.20 अंक या 0.52 प्रतिशत टूटकर 25,642.80 के स्तर पर बंद हुआ था।

गुरुवार के सत्र में बीएसई बास्केट से ट्रेंट, टाटा स्टील, एसबीआई, अडानी पोर्ट्स और टेक महिंद्रा टॉप गेनर्स रहे थे, जबकि एटरनल, भारती एयरटेल, आईटीसी और टाइटन टॉप लूजर्स रहे थे। इसके अलावा निफ्टी मिडकैप 100, निफ्टी बैंक, निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी आईटी और निफ्टी ऑटो जैसे प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए थे।

यह भी पढ़े 

शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला…सेंसेक्स निफ्टी फिसले