Stock Market 8 January: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 199 अंक गिरा, निफ्टी लाल

Updated on 2026-01-08T10:08:35+05:30

Stock Market 8 January: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 199 अंक गिरा, निफ्टी लाल

Stock Market 8 January: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 199 अंक गिरा, निफ्टी लाल

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार, 8 जनवरी की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 दोनों ही गिरावट के साथ खुले।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 183 अंक या 0.22 फीसदी टूटकर 84,778 के स्तर पर खुला। वहीं, निफ्टी 50 भी 34 अंक या 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 26,106 पर ओपन हुआ।

सुबह करीब 9:28 बजे तक सेंसेक्स 199 अंक फिसलकर 84,761 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 50 43 अंक की गिरावट के साथ 26,135 पर ट्रेड कर रहा था।

बीएसई में अडानी पोर्ट, बजाज फाइनेंस, टाइटन और आईसीआईसीआई बैंक टॉप गेनर रहे। वहीं टीसीएस, एशियन पेंट्स, मारुति और रिलायंस के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

अगर बुधवार के बाजार की बात करें तो 7 जनवरी को भी शेयर बाजार में कमजोरी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 102 अंक गिरकर 84,961 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 50 38 अंक फिसलकर 26,140 के स्तर पर बंद हुआ था।

बुधवार को टाइटन, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, सन फार्मा और आईसीआईसीआई बैंक टॉप गेनर रहे थे। वहीं पावरग्रिड, मारुति, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील और एशियन पेंट्स टॉप लूजर रहे थे।

इस दौरान निफ्टी आईटी, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी रही, जबकि निफ्टी बैंक, ऑटो और एफएमसीजी इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई के 30 शेयरों में से 12 शेयर बढ़त के साथ और 18 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे।