बिहार काउंटिंग के बीच शेयर बाजार गिरा, सेंसेक्स 418 अंक नीचे

Updated on 2025-11-14T11:35:04+05:30

बिहार काउंटिंग के बीच शेयर बाजार गिरा, सेंसेक्स 418 अंक नीचे

बिहार काउंटिंग के बीच शेयर बाजार गिरा, सेंसेक्स 418 अंक नीचे

Share Market Update: बिहार विधानसभा चुनाव की 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है और NDA बड़ी बढ़त बनाए हुए है. इसी बीच शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली. शुक्रवार सुबह BSE सेंसेक्स 418 अंक गिरकर 84,060.14 पर खुला, जबकि NSE निफ्टी 111 अंक टूटकर 25,767.90 पर शुरू हुआ।

चुनाव नतीजों का असर बाजार पर दिख सकता है, इसलिए सभी की नजरें बिहार पर टिकी हैं।

आज बाजार पर इन फैक्टर्स का असर देखने को मिल रहा है

1. बिहार चुनाव के नतीजे:

NDA शुरुआती रुझानों में 160 सीटों पर बढ़त में है। बाजार भी इन रुझानों पर नजर रखे हुए है।

2. अमेरिकी बाजार की गिरावट:

अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुए। नैस्डैक 2.29% गिरा और यह एक महीने की सबसे बड़ी गिरावट थी।

3. एशियाई बाजार कमजोर:

वॉल स्ट्रीट में गिरावट के असर से एशियाई बाजार भी लाल निशान में खुले। जापान का निक्केई 1.85% टूटा और दक्षिण कोरिया के बाजारों में भी गिरावट रही।

4. डॉलर इंडेक्स स्थिर:

अमेरिकी डॉलर इंडेक्स आज सुबह 99.23 पर स्थिर रहा।

5. क्रूड ऑयल:

तेल की कीमतों में हल्की बढ़त दिखी, लेकिन पूरे हफ्ते में 1.4% की गिरावट की संभावना है।

ये भी पढ़ें:  

सोना 2000 रुपये महंगा, चांदी भी चढ़ी —जानें रेट