शेयर बाजार गिरा, सेंसेक्स 165 अंक नीचे; निफ्टी फिसला
शेयर बाजार गिरा, सेंसेक्स 165 अंक नीचे; निफ्टी फिसला
Share Market Updates: भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट रही और पिछले दो दिनों की तेजी रुक गई। हफ्ते के आखिरी दिन सेंसेक्स 165 अंक गिरकर 85,467 पर पहुंच गया और निफ्टी भी 54 अंक टूटकर 26,137 पर ट्रेड करता दिखा।
सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियों के शेयर नीचे रहे। टाटा स्टील, HCL टेक, बजाज फाइनेंस, ICICI बैंक, अडानी पोर्ट्स और BEL जैसे शेयर 0.9% तक गिर गए। सिर्फ 8 शेयरों में हल्की तेजी दिखी, जिनमें M&M, NTPC, TCS, मारुति और एशियन पेंट्स शामिल रहे। सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में थे।
एशियाई बाजार भी कमजोर रहे। जापान का निक्केई 1.57% गिरा, कोरिया का कोस्पी 4% टूट गया और ऑस्ट्रेलिया का बाजार 1.3% नीचे गया। अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर चिंता, जॉब मार्केट की कमजोरी और टेक शेयरों में भारी बिकवाली गिरावट की बड़ी वजह है। जापान के सॉफ्टबैंक में ही 10% से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई।
US मार्केट में भी बुधवार को कमजोरी रही। नैस्डैक 2.16% टूटा, डॉव 0.84% गिरा और S&P 500 में 1.56% की गिरावट रही।
ये भी पढ़ें: