Stock Market News: सेंसेक्स चढ़ा 93 अंक, निफ्टी ने पार किया 25 हजार

Updated on 2025-10-07T11:11:11+05:30

Stock Market News: सेंसेक्स चढ़ा 93 अंक, निफ्टी ने पार किया 25 हजार

Stock Market News: सेंसेक्स चढ़ा 93 अंक, निफ्टी ने पार किया 25 हजार

Stock Market News: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। बीएसई सेंसेक्स 93.83 अंक या 0.11% बढ़कर 81,883.95 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 7.65 अंक बढ़कर 25,085.30 पर ट्रेडिंग शुरू हुई।

सुबह 9:30 बजे तक सेंसेक्स 81,921 और निफ्टी 25,114 अंक पर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। बीएसई में बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा स्टील जैसे शेयर बढ़त में रहे, जबकि ऐक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, टीसीएस और ट्रेंट में गिरावट देखी गई।

सोमवार का हाल:

सोमवार को बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 582.95 अंक (0.72%) बढ़कर 81,790.12 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 183.40 अंक (0.74%) बढ़कर 25,077.65 पर बंद हुई।

आईटी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में भारी खरीदारी हुई थी। बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयर बढ़त में रहे और बैंकिंग शेयरों में 5 दिनों में करीब 3% की तेजी दर्ज की गई। वैश्विक बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेत और रुपए में 5 पैसे की मजबूती ने भी बाजार को सपोर्ट दिया।

बीएसई इंडेक्स में टीसीएस, टेक महिंद्रा, ऐक्सिस बैंक, कोटक बैंक और इन्फोसिस टॉप गेनर रहे, जबकि टाटा स्टील, अडानी पोर्ट, पावर ग्रिड और आईटीसी टॉप लूजर बने।

यह भी पढ़ें:    आईटी-बैंकिंग स्टॉक्स की धूम, शेयर बाजार फिर चढ़ा शिखर