Stock Market News; शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स चढ़ा 67 अंक, निफ्टी उछला

Updated on 2025-10-06T10:52:28+05:30

Stock Market News; शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स चढ़ा 67 अंक, निफ्टी उछला

Stock Market News; शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स चढ़ा 67 अंक, निफ्टी उछला

Stock Market News:सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। बीएसई सेंसेक्स 67.62 अंक या 0.08% बढ़कर 81,274.79 पर खुला, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 22.30 अंक या 0.09% की बढ़त के साथ 24,916.55 पर ट्रेड करना शुरू हुआ।

सुबह 9:25 बजे तक सेंसेक्स 81,266.64 और निफ्टी 24,924.80 अंक पर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। सेंसेक्स में ऐक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक और टीसीएस के शेयरों में तेजी थी, जबकि टाटा मोटर्स, टाइटन और टाटा स्टील के शेयरों में गिरावट दिखी।

ये भी पढ़ें  Share Market Latest Updates: शेयर बाजार में फिर भूचाल, सेंसेक्स-निफ्टी बुरी तरह धड़ाम

शुक्रवार का हाल:

शुक्रवार को बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 223.86 अंक बढ़कर 80,207.17 पर और निफ्टी 57.95 अंक चढ़कर 24,894.25 पर बंद हुआ था। उस दिन बैंकिंग, मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली थी।

टॉप गेनर्स में टाटा स्टील, पावरग्रिड, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक और एलएंडटी शामिल थे, जबकि टेक महिंद्रा, मारुति और सन फार्मा जैसे शेयरों में गिरावट रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी दिखी — जापान में नए प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद निक्केई 4% उछला, वहीं अमेरिकी बाजार में डाओ जोंस करीब 250 पॉइंट चढ़ा और S&P 500 लगभग स्थिर रहा।