हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स निफ्टी मजबूत रहे
हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स निफ्टी मजबूत रहे
Share Market Today:हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ शुरुआत की. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 146 अंक या 0.17 फीसदी बढ़कर 83,880 पर खुला. वहीं एनएसई निफ्टी 50 भी 19 अंक या 0.07 फीसदी चढ़कर 25,839 के स्तर पर ओपन हुआ. ब्रॉडर मार्केट में भी तेजी दिखी, जहां निफ्टी मिडकैप 100 में 0.02 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.17 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई.
एशियाई बाजारों में भी तेजी देखने को मिली. जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.52 फीसदी और टॉपिक्स 0.39 फीसदी चढ़ा. दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.76 फीसदी उछलकर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जबकि कोस्डैक इंडेक्स में भी 0.59 फीसदी की बढ़त रही. हालांकि लूनर न्यू ईयर की छुट्टी के कारण हांगकांग और चीन के बाजार बंद रहे.
अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ. एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.56 फीसदी चढ़कर 6,881.31 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 0.78 फीसदी बढ़कर 22,753.63 के स्तर पर पहुंच गया. वहीं डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 129.47 अंक या 0.26 फीसदी चढ़कर 49,662.66 पर बंद हुआ.
अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पिछली बैठक के मिनट्स भी जारी किए गए. इसमें संकेत दिया गया कि फिलहाल ब्याज दरों में बदलाव की संभावना कम है. अधिकारियों का मानना है कि दरों में कटौती से पहले महंगाई की स्थिति पर नजर रखना जरूरी है. बैठक में कुछ अधिकारी दरों को स्थिर रखने के फैसले से असहमत भी दिखे, जबकि अन्य अधिकारियों ने दरों में बदलाव को लेकर संतुलित रुख अपनाया.
यह भी पढ़े