शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, यूनाइटेड स्पिरिट्स 5% गिरा
शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, यूनाइटेड स्पिरिट्स 5% गिरा
Stock Market Today 11 June 2025: बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। सुबह करीब 9:15 बजे सेंसेक्स 80 अंक चढ़ा और 9:30 बजे तक 104 अंक की उछाल के साथ 82,495.96 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी भी 36 अंकों की तेजी के साथ 25,140.95 पर कारोबार कर रहा था। इस तेजी को एशियाई बाजारों में सुधार और अमेरिका-चीन के बीच व्यापार वार्ता की उम्मीद से समर्थन मिला। हालांकि, यूनाइटेड स्पिरिट्स के शेयर में 5% की गिरावट दर्ज की गई।
सबसे ज्यादा फायदे में कौन रहा?
रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सबसे ज्यादा 1.54% चढ़ा। महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.19%, Eternal Limited में 0.65%, ICICI बैंक में 0.37% और NTPC में 0.28% की तेजी रही।
कौन से शेयर गिरे?
कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 0.80% गिरे। बजाज फाइनेंस 0.66% और बजाज फिनसर्व 0.55% नीचे आया।
एशियाई बाजारों में तेजी
निक्केई 0.45%, स्ट्रेट टाइम्स 0.42%, ताइवान 0.45%, हैंगसेंग 0.91% और कोस्पी 0.66% चढ़े।
मंगलवार को मामूली गिरावट
एक दिन पहले मंगलवार को बाजार थोड़ा कमजोर रहा। सेंसेक्स 53 अंक गिरकर 82,391.72 और निफ्टी 25,104 पर बंद हुआ। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, निवेशकों में सतर्कता रही और बाजार लगभग स्थिर रहा।