शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 259 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,235 के पार

Updated on 2026-03-16T11:08:42+05:30

शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 259 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,235 के पार

शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 259 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,235 के पार

Stock Market Today: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 16 मार्च को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 दोनों सूचकांक गिरावट के साथ खुले, हालांकि बाजार खुलने के बाद इनमें उतार-चढ़ाव देखने को मिला और सूचकांक कभी लाल तो कभी हरे निशान पर कारोबार करते रहे।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 148.13 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,415.79 के स्तर पर खुला। वहीं एनएसई निफ्टी 50 भी 35 अंक यानी 0.15 प्रतिशत गिरकर 23,116.10 के स्तर पर ओपन हुआ।

हालांकि सुबह करीब 9:20 बजे तक बाजार में हल्की रिकवरी देखने को मिली। इस दौरान सेंसेक्स करीब 58 अंक की बढ़त के साथ 74,622 के आसपास कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 26 अंक चढ़कर 23,177 के स्तर पर पहुंच गया।

बीएसई के टॉप गेनर शेयरों में आईटीसी, टाटा स्टील, कोटक बैंक, एनटीपीसी और सन फार्मा शामिल रहे। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडानी पोर्ट, भारती एयरटेल और टेक महिंद्रा टॉप लूजर की सूची में रहे।

इससे पहले शुक्रवार, 13 मार्च को बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। उस दिन सेंसेक्स 1470.50 अंक यानी 1.93 प्रतिशत गिरकर 74,563.92 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 488.05 अंक यानी 2.06 प्रतिशत फिसलकर 23,151.10 के स्तर पर बंद हुआ था।

शुक्रवार को बीएसई के ज्यादातर शेयरों में गिरावट रही थी। उस दिन सिर्फ दो शेयर ही हरे निशान पर बंद हुए थे, जबकि 28 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं निफ्टी बैंक, निफ्टी ऑटो, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी आईटी और मिडकैप व स्मॉलकैप इंडेक्स में भी कमजोरी देखने को मिली थी।

यह भी पढ़े 

निवेश का मौका! बासमती चावल एक्सपोर्ट कंपनी ला रही आईपीओ, जानें पूरी डिटेल