शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 187 अंक चढ़ा, निफ्टी 65 अंकों की बढ़त के साथ खुला

Updated on 2025-07-15T11:02:46+05:30

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 187 अंक चढ़ा, निफ्टी 65 अंकों की बढ़त के साथ खुला

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 187 अंक चढ़ा, निफ्टी 65 अंकों की बढ़त के साथ खुला

Stock Market Today: आज के शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में बढ़त देखी गई। बाजार खुलते ही बीएसई सेंसेक्स 187.6 अंक चढ़कर 82,441 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 50 में 65 अंकों या 0.25% की तेजी आई और यह 25,138 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स के 30 में से ज्यादातर शेयर बढ़त में थे। सन फार्मा, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ट्रेंट और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर फायदे में रहे, जबकि HCL टेक, इटरनल, अल्ट्राटेक और ICICI बैंक के शेयरों में हल्की गिरावट दिखी।

निफ्टी मिडकैप 100 में 0.61% और स्मॉलकैप 100 में 0.76% की तेजी दर्ज हुई। निफ्टी ऑटो, ऑयल एंड गैस, फार्मा, एनर्जी और रियल्टी जैसे सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी बढ़त में रहे।

सोमवार को बाजार में गिरावट रही:

पिछले चार कारोबारी सत्रों से बाजार में गिरावट जारी है। सोमवार को सेंसेक्स 247 अंक गिरकर 82,253.46 पर और निफ्टी 67 अंक फिसलकर 25,082.30 पर बंद हुआ। निवेशक ट्रंप के टैरिफ बयानों, कंपनियों के तिमाही नतीजों और चीन की GDP जैसी खबरों को लेकर सतर्क हैं।

एशियाई बाजारों का हाल:

मंगलवार को एशियाई बाजारों में भी तेजी रही। निवेशकों ने अमेरिका के टैरिफ को नजरअंदाज करते हुए चीन की GDP पर ध्यान दिया। जापान का निक्केई 0.4%, टॉपिक्स 0.3%, कोरिया का कोस्पी 0.29% और ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 इंडेक्स 0.6% बढ़ा।