शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 42 अंक चढ़ा, निफ्टी 3 अंक फिसला
शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 42 अंक चढ़ा, निफ्टी 3 अंक फिसला
Share Market Today:हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मिलेजुले रुख के साथ हुई। बाजार खुलते समय सेंसेक्स 42 अंक या 0.06% बढ़कर 81,802 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 3 अंक या 0.01% गिरकर 24,966 पर कारोबार करता दिखा। अमेरिका-भारत ट्रेड डील और चीन की ब्याज दरों को लेकर निवेशक फिलहाल सतर्क बने हुए हैं।
किन शेयरों में बढ़त और गिरावट देखी गई
सेंसेक्स में HDFC बैंक, ICICI बैंक, टाटा स्टील और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में बढ़त देखने को मिली। वहीं, रिलायंस, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन और इंफोसिस के शेयरों में गिरावट आई।
निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.34% और स्मॉलकैप में 0.26% की गिरावट दर्ज हुई। सेक्टर के हिसाब से देखा जाए तो निफ्टी आईटी में 0.64%, फार्मा में 0.42% और ऑटो में 0.34% की गिरावट आई। इसके उलट निफ्टी मेटल इंडेक्स में 0.63% की बढ़त ने बाजार को कुछ सहारा दिया।
ग्लोबल मार्केट से मिलाजुला संकेत
सोमवार सुबह एशियाई बाजार भी मिलेजुले रुख के साथ खुले। चीन में निवेशक ब्याज दरों पर फैसले का इंतजार कर रहे थे। हालांकि चीन के सेंट्रल बैंक ने कोई बदलाव नहीं किया। एक साल की लोन प्राइम रेट 3% और पांच साल की दर 3.50% पर ही रखी गई, जिससे वहां आर्थिक सुधार की उम्मीद बनी हुई है।