शेयर बाजार की संभली शुरुआत, सेंसेक्स उछला, निफ्टी पार 25316
शेयर बाजार की संभली शुरुआत, सेंसेक्स उछला, निफ्टी पार 25316
Stock Market Today: शुक्रवार, 23 जनवरी को शेयर बाजार की शुरुआत सपाट रही. बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 दोनों ही हल्की तेजी के साथ खुले.
सेंसेक्स 28.57 अंक की बढ़त के साथ 82,335.94 पर और निफ्टी 54.70 अंक चढ़कर 25,344.60 पर खुला. हालांकि, बाजार खुलते ही उतार-चढ़ाव देखने को मिला.
सुबह करीब 9:28 बजे सेंसेक्स 116 अंक बढ़कर 82,424 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 42 अंक की तेजी के साथ 25,332 पर ट्रेड कर रहा था.
बीएसई में टॉप गेनर रहे — टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, ट्रेंट और एशियन पेंट. वहीं टॉप लूजर में इंडिगो, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक और अडानी पोर्ट शामिल रहे.
गुरुवार, 22 जनवरी को बाजार में मजबूती रही थी. सेंसेक्स 397.74 अंक चढ़कर 82,307.37 पर और निफ्टी 132.40 अंक बढ़कर 25,289.90 पर बंद हुआ था.
उस दिन बीएसई के टॉप गेनर टाटा स्टील, अडानी पोर्ट, एसबीआईएन, बजाज फिनसर्व और पावरग्रिड रहे, जबकि इटरनल, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस में गिरावट दर्ज की गई थी. कुल मिलाकर 24 शेयर बढ़त के साथ और 6 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे.
यह भी पढ़े :