शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स फिसला, निफ्टी लाल निशान में
शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स फिसला, निफ्टी लाल निशान में
Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 21 जनवरी को कारोबार की शुरुआत कमजोर रही. बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 दोनों ही गिरावट के साथ खुले.
30 शेयरों वाला सेंसेक्स 385.82 अंक या 0.47 फीसदी गिरकर 81,794.65 पर खुला, जबकि निफ्टी 50 91.50 अंक या 0.36 फीसदी फिसलकर 25,141 पर पहुंच गया. शुरुआती गिरावट के बाद थोड़ी रिकवरी दिखी, लेकिन कुछ ही देर में दोनों इंडेक्स फिर लाल निशान में आ गए.
सुबह करीब 9:20 बजे सेंसेक्स 124 अंक गिरकर 82,055 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 50 18 अंक टूटकर 25,213 के स्तर पर था.
बीएसई के टॉप गेनर शेयरों में सन फार्मा, इटरनल, टेक महिंद्रा और आईटीसी शामिल रहे. वहीं टॉप लूजर में आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट, एशियन पेंट और एचडीएफसी बैंक रहे.
मंगलवार, 20 जनवरी को भी बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी. उस दिन सेंसेक्स 1,065.71 अंक या 1.28 फीसदी गिरकर 82,180.47 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 50 353 अंक या 1.38 फीसदी टूटकर 25,232.50 पर बंद हुआ था.
मंगलवार को बीएसई में एचडीएफसी बैंक टॉप गेनर रहा था, जबकि इटरनल, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, इंडिगो और ट्रेंट टॉप लूजर थे. उस दिन ज्यादातर सेक्टर्स में गिरावट रही और बीएसई के सिर्फ 1 शेयर में तेजी जबकि 29 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी.
यह भी पढ़ें: