Stock Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का, निफ्टी लाल

Updated on 2025-10-30T11:18:26+05:30

Stock Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का, निफ्टी लाल

Stock Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का, निफ्टी लाल

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में 30 अक्टूबर, गुरुवार को कारोबार की शुरुआत तेज गिरावट के साथ हुई. सेंसेक्स 246 अंक टूटकर 84,750 पर और निफ्टी 69 अंक गिरकर 25,984 पर खुला. सुबह 9:25 बजे तक सेंसेक्स 254 अंक गिरकर 84,742 पर और निफ्टी 66 अंक गिरकर 25,987 पर कारोबार कर रहा था।

बीएसई टॉप गेनर: इटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, बीईएल, बजाज फाइनेंस

बीएसई टॉप लूजर: सन फार्मा, भारती एयरटेल, आईटीसी, रिलायंस, टाटा स्टील

पिछले दिन का हाल:

29 अक्टूबर को बाजार में अच्छी तेजी रही थी. सेंसेक्स 369 अंक बढ़कर 84,997 पर और निफ्टी 118 अंक चढ़कर 26,053 पर बंद हुआ था. उस दिन अडानी पोर्ट, एनटीपीसी, पावरग्रिड, एचसीएल टेक और टाटा स्टील टॉप गेनर रहे, जबकि इटरनल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और मारुति में गिरावट दर्ज की गई थी.