Stock Market Today: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 353 टूटा, निफ्टी 25,929 नीचे

Updated on 2025-12-16T13:43:37+05:30

Stock Market Today: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 353 टूटा, निफ्टी 25,929 नीचे

Stock Market Today: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 353 टूटा, निफ्टी 25,929 नीचे

Stock Market Today: मंगलवार, 16 दिसंबर को सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 दोनों लाल निशान पर खुले।

30 शेयरों वाला सेंसेक्स 187.75 अंक या 0.22 फीसदी गिरकर 85,025.61 पर खुला, जबकि निफ्टी 50 75.80 अंक या 0.29 फीसदी टूटकर 25,951.50 के स्तर पर ओपन हुआ।

सुबह करीब 9:20 बजे तक सेंसेक्स 304 अंक गिरकर 84,908 पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 50 86 अंक फिसलकर 25,940 के आसपास ट्रेड कर रही थी।

बीएसई के टॉप गेनर्स में भारती एयरटेल, एशियन पेंट और पावरग्रिड शामिल रहे, जबकि इटरनल, एक्सिस बैंक, टाइटन और एचसीएल टेक टॉप लूजर रहे।

सोमवार को भी बाजार में हल्की गिरावट देखने को मिली थी। 15 दिसंबर को सेंसेक्स 54.30 अंक टूटकर 85,213.36 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 50 19.65 अंक गिरकर 26,027.30 के स्तर पर बंद हुई थी।

सोमवार के सत्र में हिंदुस्तान यूनिलीवर, ट्रेंट, एचसीएल टेक, टाटा स्टील और एशियन पेंट में तेजी रही, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, मारुति, अडानी पोर्ट और भारती एयरटेल में गिरावट दर्ज की गई थी। उस दिन बीएसई के 15 शेयर बढ़त और 15 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे।