Stock Market Today: सेंसेक्स 376 अंक उछला, निफ्टी 26,000 पार; बाजार तेज़ शुरुआत
Stock Market Today: सेंसेक्स 376 अंक उछला, निफ्टी 26,000 पार; बाजार तेज़ शुरुआत
tock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार, 12 दिसंबर के आखिरी कारोबारी सेशन की शुरुआत मजबूत रही। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 दोनों हरे निशान पर खुले और शुरुआती कारोबार में बढ़त बनाए रखी।
कैसा रहा शुरुआती कारोबार?
सेंसेक्स 232.90 अंक (0.27%) चढ़कर 85,051.03 पर खुला, जबकि निफ्टी 50 72.65 अंक (0.28%) बढ़कर 25,971.20 पर ओपन हुआ।
सुबह 9:20 बजे तक सेंसेक्स 396 अंक की मजबूती के साथ 85,214 पर पहुंच गया और निफ्टी 50 भी 107 अंक उछलकर 26,006 पर ट्रेड कर रहा था।
बीएसई के टॉप गेनर्स
टाटा स्टील, अडानी पोर्ट, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक
बीएसई के टॉप लूजर्स
सन फार्मा, इटरनल, आईटीसी, टेक महिंद्रा, टाइटन
गुरुवार का मार्केट रिव्यू
गुरुवार, 11 दिसंबर को बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली थी।
सेंसेक्स 426.86 अंक (0.51%) बढ़कर 84,818.13 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 140.55 अंक (0.55%) उछलकर 25,898.55 पर बंद हुआ।
बीएसई के टॉप गेनर्स में इटरनल, टाटा स्टील, कोटक बैंक, मारुति और टेक महिंद्रा शामिल थे। वहीं एशियन पेंट, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस और पावरग्रिड टॉप लूजर्स रहे।
निफ्टी आईटी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी 100, निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी बैंक जैसे प्रमुख सेक्टर्स में मजबूती दर्ज की गई। गुरुवार को बीएसई के कुल 22 शेयर हरे निशान पर बंद हुए, जबकि 8 शेयरों में गिरावट रही।