Stock Market Today: सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 25000 के पार; शेयर बाजार की मजबूती से शुरुआत
Stock Market Today: सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 25000 के पार; शेयर बाजार की मजबूती से शुरुआत
Stock Market Today:घरेलू शेयर बाजार में आज तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। निफ्टी 25,200 के पार चला गया और सेंसेक्स 119 अंकों की बढ़त के साथ 82,753 पर खुला। ज्यादातर सेक्टर हरे निशान में खुले, जिसमें निफ्टी रियल्टी सबसे ज्यादा चढ़ा।
गिफ्ट निफ्टी ने पहले ही दिए थे अच्छे संकेत
सुबह 7:45 बजे गिफ्ट निफ्टी 50 अंकों की बढ़त के साथ 25,280 पर ट्रेड कर रहा था। इससे पहले दिन की फ्लैट क्लोजिंग के बाद आज तेजी की उम्मीद बन गई थी।
एशियाई बाजारों से मिले-जुले संकेत
एशिया के बाजारों में मिला-जुला रुख देखा गया। ASX 200 में 0.55% और निक्केई में 0.20% की बढ़त रही। टॉपिक्स भी 0.15% चढ़ा, जबकि कोस्पी में 0.47% की गिरावट आई।
अमेरिकी बाजार भी रहे पॉजिटिव
वॉल स्ट्रीट पर भी कल उतार-चढ़ाव के बीच तेजी देखी गई। डाऊ जोन्स 0.53% और नैस्डेक 0.26% ऊपर बंद हुए। एनवीडिया, टेस्ला, ऐप्पल और जॉनसन एंड जॉनसन के शेयरों में अच्छी बढ़त देखने को मिली।