Stock Market Today: शेयर मार्केट शुरूआत में तेज

Updated on 2025-11-12T11:24:12+05:30

Stock Market Today: शेयर मार्केट शुरूआत में तेज

Stock Market Today: शेयर मार्केट शुरूआत में तेज

Stock Market Today: बुधवार, 12 नवंबर को भारतीय शेयर मार्केट की शुरुआत हरी रही। सेंसेक्स 367.54 अंक बढ़कर 84,238.86 और निफ्टी 50 139.35 अंक उछलकर 25,834.30 पर ओपन हुआ।

सुबह 9:20 बजे तक सेंसेक्स 436 अंक की तेजी के साथ 84,308 पर और निफ्टी 50 116 अंक बढ़कर 25,811 पर ट्रेड कर रहा था।

बीएसई के टॉप गेनर: इटरनल, टीसीएस, भारती एयरटेल, रिलायंस

बीएसई के टॉप लूजर: आईटीसी, एशियन पेंट, टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर

मंगलवार, 11 नवंबर को भी बाजार में अच्छी तेजी रही। सेंसेक्स 335.97 अंक बढ़कर 83,871.32 और निफ्टी 50 120.60 अंक उछलकर 25,694.95 पर बंद हुआ।

बीएसई बास्केट के टॉप गेनर: महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडानी पोर्ट, एचसीएल टेक, इटरनल, सन फॉर्मा

टॉप लूजर: बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, कोटक बैंक, पावरग्रिड, टाटा स्टील

निफ्टी बैंक, निफ्टी मिडकैप, निफ्टी ऑटो, निफ्टी नेक्स्ट 50, निफ्टी 50, निफ्टी 100 और निफ्टी आईटी हरे निशान पर बंद हुए। केवल निफ्टी स्मॉलकैप 100 में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को बीएसई बास्केट के 25 शेयर बढ़े और 5 शेयर गिरे।

 

यह भी पढ़ें: 

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में उछाल! जानें 11 नवंबर का रेट