Stock Market Today: हफ्ते की दमदार शुरुआत: सेंसेक्स 330 अंक चढ़ा, निफ्टी पार 24750

Updated on 2025-09-29T11:09:43+05:30

Stock Market Today: हफ्ते की दमदार शुरुआत: सेंसेक्स 330 अंक चढ़ा, निफ्टी पार 24750

Stock Market Today: हफ्ते की दमदार शुरुआत: सेंसेक्स 330 अंक चढ़ा, निफ्टी पार 24750

Stock Market News :पिछले छह दिनों से गिरावट के बाद हफ्ते की शुरुआत सोमवार, 29 सितंबर 2025 को तेजी के साथ हुई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 330 अंक ऊपर खुला, वहीं एनएसई निफ्टी 50 भी 24,750 के ऊपर खुला।

बाजार में तेजी क्यों?

एनएसई के मेटल और पीएसयू बैंक सेक्टर में लगभग 1% की तेजी देखी गई। ऑटो, आईटी, मीडिया, फार्मा और प्राइवेट बैंक सेक्टर में भी बढ़त रही। सेंसेक्स में BEL, एटरनल, टाइटन, टाटा स्टील, ट्रेंट, M&M, टाटा मोटर्स, इंफोसिस, सन फार्मा, TCS, SBI और पावर ग्रिड के शेयर ऊपर गए।

वहीं HUL, एक्सिस बैंक, L&T, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल, ITC और HCL टेक में गिरावट रही। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी तेज रही।

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स के चीफ स्ट्रैटजिस्ट डॉ. वीके विजय कुमार के मुताबिक, पिछले छह दिन मार्केट गिरावट में रहे, जिससे निफ्टी 24,800 के नीचे आ गया। तकनीकी रूप से अभी भी कमजोरी है, लेकिन ज्यादा बिकवाली के बाद कभी भी बाजार उछाल (बाउंस बैक) सकता है।

पिछले कारोबारी दिन कैसा रहा?

पिछले शुक्रवार, 26 सितंबर को सेंसेक्स 733 अंक गिरकर 80,426 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 236 अंक गिरकर 24,655 पर बंद हुआ। 30 में से 25 शेयर गिर गए। विदेशी निवेशकों ने पूरे सप्ताह 5,687 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जिससे मार्केट गिरावट में रहा।