धाकड़ छोरे उत्तर कुमार की चमक से जेल तक की कहानी

Updated on 2025-09-19T17:09:48+05:30

धाकड़ छोरे उत्तर कुमार की चमक से जेल तक की कहानी

धाकड़ छोरे उत्तर कुमार की चमक से जेल तक की कहानी

हरियाणवी सिनेमा के सुपरस्टार कहे जाने वाले उत्तर कुमार का नाम कभी ‘धाकड़ छोरे’ फिल्म से घर-घर में गूंजा था। उनकी फिल्मों और गानों ने उन्हें स्टारडम तक पहुंचाया, लेकिन अब वही सितारा विवादों और आरोपों के साए में है।

उत्तर कुमार पर उनकी ही सहयोगी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। एक समय जिनके साथ मिलकर उन्होंने अपना करियर का सबसे हिट गाना दिया था, अब वही महिला उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा चुकी है। आरोप इतना गंभीर है कि इस वजह से अभिनेता को जेल तक जाना पड़ा।

उत्तर कुमार का सफर बेहद फिल्मी रहा है। गांव के मंच से लेकर हरियाणवी फिल्मों की ऊंचाई तक उन्होंने अपनी पहचान बनाई। लेकिन अचानक करियर की चमक फीकी पड़ गई और विवादों ने उन्हें घेर लिया।

अब सवाल यह है कि क्या कभी दर्शकों का चहेता यह चेहरा दोबारा अपने करियर को संभाल पाएगा या फिर उनका नाम सिर्फ विवादों की कहानियों में ही याद किया जाएगा।