ओडिशा से सफल परीक्षण: अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल ने दिखाया दम
Updated on 2025-08-22T12:42:04+05:30
ओडिशा से सफल परीक्षण: अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल ने दिखाया दम
भारत ने रक्षा क्षमता में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से 20 अगस्त 2025 को इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-5’ का सफल परीक्षण किया गया।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह परीक्षण स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड के तहत किया गया और इस दौरान सभी ऑपरेशनल और तकनीकी पैरामीटर सफलतापूर्वक मान्य साबित हुए। अग्नि-5 मिसाइल भारत की सबसे उन्नत बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक है, जो लंबी दूरी तक सटीक निशाना साधने में सक्षम है।
इस परीक्षण ने भारत की सामरिक ताकत और तकनीकी दक्षता को एक बार फिर साबित कर दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम भारत की डिटरेंस कैपेबिलिटी को और मजबूत करेगा तथा राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से बेहद अहम है।