गोविंदा के अफेयर पर सुनीता ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
गोविंदा के अफेयर पर सुनीता ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच अनबन की खबरें लंबे समय से सोशल मीडिया पर चल रही थीं. यहां तक कि लोगों ने उनके तलाक की अफवाहें भी फैला दी थीं. हालांकि, गणेश चतुर्थी पर दोनों साथ नजर आए और इन रूमर्स को गलत साबित कर दिया. लेकिन अब कहा जा रहा है कि उनकी जिंदगी में किसी तीसरे के आने से रिश्ते में दरार आई है. इस पर अब सुनीता ने चुप्पी तोड़ते हुए सारा सच बताया है.
सुनीता ने बताई अपनी बात
सुनीता हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट अबरा का डाबरा में पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने करियर और खुद के पैरों पर खड़े होने की बात की. उन्होंने कहा, “एक महिला को आर्थिक रूप से मजबूत होना चाहिए. खुद पैसा कमाने से जो खुशी मिलती है, वो और कहीं नहीं मिलती.” उन्होंने बताया कि व्लॉगिंग शुरू करने के सिर्फ चार महीने में ही उन्हें यूट्यूब का सिल्वर बटन मिल गया.
गोविंदा से मांगा बड़ा घर
मजाक में सुनीता ने कहा कि उन्हें गोविंदा से एक बड़ा घर चाहिए. उन्होंने बताया कि फिलहाल वो अपने बच्चों टीना और यशवर्धन के साथ 4BHK घर में रहती हैं, जबकि गोविंदा कहीं और रहते हैं. उन्होंने हंसते हुए कहा, “चीची, अब एक 5BHK वाला बड़ा घर दिला दो, वरना देख लेना क्या होता है.”
अफेयर की अफवाहों पर क्या बोलीं सुनीता?
जब उनसे गोविंदा के 30 साल की मराठी एक्ट्रेस से अफेयर के रूमर्स के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मैंने भी सुना है, लेकिन जब तक अपनी आंखों से नहीं देख लेती, कुछ नहीं कह सकती. हां, सुना है वो मराठी एक्ट्रेस है.”
गोविंदा को दी सलाह
सुनीता ने आगे कहा कि इस उम्र में गोविंदा को अपने परिवार और बच्चों के करियर पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा, “अब ये सब करने की उम्र नहीं है. उन्हें बेटी और बेटे के करियर के बारे में सोचना चाहिए.”
बता दें, गोविंदा और सुनीता ने 1987 में शादी की थी और 1989 में बेटी टीना के जन्म तक इसे गुप्त रखा था. दोनों लंबे समय से साथ हैं, लेकिन अफवाहें अब भी खत्म नहीं हुई हैं.