सुनीता विलियम्स कल धरती पर लौटेंगी, NASA ने समय बताया और लाइव टेलीकास्ट दिखाएगा।
सुनीता विलियम्स कल धरती पर लौटेंगी, NASA ने समय बताया और लाइव टेलीकास्ट दिखाएगा।
Sunita Williams Returning Earth:सुनीता विलियम्स जल्द लौटेंगी, NASA ने दी जानकारी
सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर, जो 9 महीनों से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर फंसे थे, अब जल्द धरती पर लौटेंगे। NASA ने रविवार (16 मार्च 2025) को बताया कि वे मंगलवार (18 मार्च 2025) की शाम को फ्लोरिडा के तट पर लैंड करेंगे। भारतीय समय के मुताबिक, वे सुबह 3:30 बजे धरती पर पहुंचेंगी।
पहले तय दिन से पहले हो रही वापसी
पहले उनकी लैंडिंग बुधवार को तय थी, लेकिन मौसम ठीक रहने के कारण इसे एक दिन पहले कर दिया गया। NASA और SpaceX ने इस पर चर्चा भी की।
लाइव दिखेगी वापसी
NASA ने घोषणा की है कि उनकी वापसी को लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। हैच बंद करने की प्रक्रिया सोमवार शाम से शुरू होगी, जिसे सीधा प्रसारण किया जाएगा।
7 दिनों के लिए गई थीं, 9 महीने बाद लौट रहीं
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर जून 2024 में बोइंग स्टारलाइनर से ISS गए थे। मिशन सिर्फ 7 दिनों का था, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण वे 9 महीने तक वहीं फंसे रहे। अब NASA ने एक टीम भेजी है जो उन्हें वापस ला रही है