सुप्रीम कोर्ट को मिले दो नए जज, पटना और बॉम्बे हाईकोर्ट के CJI रहे न्यायाधीशों की एंट्री

Updated on 2025-08-29T17:13:09+05:30

सुप्रीम कोर्ट को मिले दो नए जज, पटना और बॉम्बे हाईकोर्ट के CJI रहे न्यायाधीशों की एंट्री

सुप्रीम कोर्ट को मिले दो नए जज, पटना और बॉम्बे हाईकोर्ट के CJI रहे न्यायाधीशों की एंट्री

राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट में दो नए जजों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। पटना हाईकोर्ट के CJI जस्टिस आलोक अराधे और बॉम्बे हाईकोर्ट के CJI जस्टिस विपुल पंचोली अब देश की सर्वोच्च अदालत का हिस्सा बन गए है

भारत के सुप्रीम कोर्ट में अब दो नए न्यायाधीश शामिल हो गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस आलोक अराधे और बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस विपुल पंचोली की नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है।

जस्टिस आलोक अराधे का करियर कर्नाटक और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से शुरू होकर पटना तक पहुंचा, जहां वे मुख्य न्यायाधीश रहे। वहीं जस्टिस विपुल पंचोली, गुजरात हाईकोर्ट में अपनी सख्त और स्पष्ट छवि के लिए जाने जाते रहे और बाद में बॉम्बे हाईकोर्ट के CJI बने।

इन दोनों की नियुक्ति के बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या अब 34 हो गई है। न्यायपालिका में इसे एक अहम कदम माना जा रहा है, क्योंकि बढ़ते मामलों के बीच नए जजों की ज़रूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी।