ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति को सुप्रीम कोर्ट का झटका, भ्रष्टाचार मामले में 27 साल जेल की सजा
ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति को सुप्रीम कोर्ट का झटका, भ्रष्टाचार मामले में 27 साल जेल की सजा
ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट के एक पैनल ने गुरुवार (11 सितंबर 2025) को पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को तख्तापलट की साजिश रचने के मामले में 27 साल 3 महीने की जेल की सजा सुनाई। उन पर आरोप है कि 2022 में चुनाव हारने के बाद भी सत्ता में बने रहने की कोशिश की। फिलहाल वह ब्रासीलिया में नजरबंद हैं और इस फैसले के खिलाफ अपील कर सकते हैं।
सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों में से चार ने बोल्सोनारो को पांच अलग-अलग आरोपों में दोषी माना। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस फैसले पर नाखुशी जताई और बोल्सोनारो को एक बेहतरीन नेता बताया।
जज कारमेन लूसिया ने उन्हें सत्ता हथियाने की साजिश और आपराधिक संगठन का नेतृत्व करने का दोषी ठहराया। बाकी आरोपों पर फैसला अभी आना बाकी है। अगर सभी आरोप साबित हुए, तो बोल्सोनारो को 40 साल से ज्यादा की सजा हो सकती है।
बोल्सोनारो खुद को राजनीतिक साजिश का शिकार बताते हैं, जबकि ट्रंप ने इस मुकदमे को “विच हंट” कहकर ब्राजील से आयातित कई वस्तुओं पर 50% टैरिफ लगा दिया है। उनकी अंतिम सजा पांचवें जज के फैसले के बाद तय होगी।