स्वीडन की साफ हवा और भारत वापसी … क्या AQI से ज़्यादा ज़रूरी है घर-गृहस्ती

Updated on 2025-11-29T14:49:54+05:30

स्वीडन की साफ हवा और भारत वापसी … क्या AQI से ज़्यादा ज़रूरी है घर-गृहस्ती

स्वीडन की साफ हवा और भारत वापसी … क्या AQI से ज़्यादा ज़रूरी है घर-गृहस्ती

स्वीडन में रहने वाले एक भारतीय टेक प्रोफेशनल की पोस्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। उन्होंने बताया कि स्वीडन में हवा तो साफ है (AQI केवल 10), लेकिन अकेलापन, दूरी, और परिवार-दोस्तों की कमी बड़ी चुनौती बन गई। इसलिए उन्होंने दिल्ली लौटने का फैसला किया, वायु गुणवत्ता नहीं बल्कि “लोगों की नज़दीकी” उनके लिए ज़रूरी थी।

 

उनका कहना है कि विदेश में रहकर जितनी सुविधाएँ मिली हैं, उतनी ही तन्हाई और संवेदनहीनता भी। "आप अकेले सब करते हैं, खाना बनाना, बिल भरना, हर चीज़," उन्होंने लिखा। वहीं भारत में, चाहे हवा कितनी भी ख़राब हो, पर “पारिवारिक माहौल” और “सामाजिक गर्माहट” मिस नहीं होती।

 

यह पोस्ट इसलिए चर्चा में है क्योंकि यह एक आम मिथक को झूठा साबित कर देती है — कि विदेश का मतलब सिर्फ बेहतर जीवन है। स्वीडन जैसे देश में सुविधाएं तो होंगी, लेकिन वहाँ की तन्हाई, सांस्कृतिक दूरी और सामाजिक अलगाव “साफ हवा" से बड़ी समस्या साबित हो सकती है।

 

याद रखने वाली बात है कि इस टेक प्रोफेशनल का अनुभव बहुत-से प्रवासियों की आवाज़ है। उन्होंने लिखा:

 

“Coming to Delhi on 5th Dec … I need some real oxygen now of friends and family.”

 

 

 

अगर वह स्वीडन को छोड़कर लौट रहे हैं, तो यह सिर्फ घरेलू यात्रा नहीं, एक विकल्प हो सकती है उन लोगों के लिए जो विदेश में ज़िंदगी और सामाजिक रूटीन के बीच संतुलन खो चुके हों। स्वच्छ हवा, सुरक्षित नगर व्यवस्था और बेहतर सुविधाएँ ज़रूरी हैं, लेकिन कुछ चीज़ें, जैसे अपनी जड़ों से जुरे रिश्ते और अपनत्व उन चीजों में से नहीं जिन्हें आधुनिक रीति-नीति आसानी से दे पाती है।

 

इस घटना ने सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या सिर्फ पर्यावरण और सुविधाओं से जीवन की “क्वालिटी” तय होती है, या असली सुख अपने लोगों, अपने घर और अपने समाज के साथ जुड़ाव में है।