Symptoms Of kidney failure: 5 लक्षण बताएं, पहचानें प्रेमानंद महाराज वाली बीमारी, बचाव तरीका
Symptoms Of kidney failure: 5 लक्षण बताएं, पहचानें प्रेमानंद महाराज वाली बीमारी, बचाव तरीका
Kidney Disease Prevention Tips: प्रेमानंद महाराज की तबियत फिलहाल खराब बताई जा रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनका चेहरा सूजा हुआ और लाल दिखाई दे रहा था और उनकी आवाज में कंपकंपी थी। लोग मंदिर-मस्जिद सभी जगह उनकी सेहत की प्रार्थना कर रहे हैं। हालांकि, श्री हित राधा केली कुंज परिवार ने कहा कि महाराज जी स्वस्थ हैं और अपनी दिनचर्या बनाए हुए हैं। प्रशासन ने भी अफवाह फैलाने से लोगों को रोकने की बात कही है।
महाराज जी की बीमारी
प्रेमानंद महाराज को पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज है। यह एक जनेटिक बीमारी है, जिसमें किडनी धीरे-धीरे काम करना बंद कर देती है। कई साल पहले उन्हें इसकी जानकारी हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली के डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उनकी दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं और उनके पास 2 से 5 साल का समय बचा है।
कैसे पता चले कि आपको भी यह बीमारी है
शुरुआत में पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज के लक्षण दिखाई नहीं देते। समय के साथ ये लक्षण दिखने लगते हैं। पांच मुख्य लक्षण हैं:
- पेट या कमर में लगातार दर्द, खासकर पीठ या निचले हिस्से में।
- पेशाब में खून आना, क्योंकि किडनी की सिस्ट फट सकती हैं।
- बार-बार यूरिनरी इंफेक्शन होना।
- थकावट, ऊर्जा की कमी और हाथ-पैरों में सूजन।
- लगातार हाई ब्लड प्रेशर की समस्या।
बचाव के उपाय
- अगर परिवार में किडनी की समस्या रही है, तो समय-समय पर अल्ट्रासाउंड या अन्य टेस्ट करवाएं।
- हाई ब्लड प्रेशर की दवा लें और लाइफस्टाइल सुधारें।
- पर्याप्त पानी पीएं ताकि किडनी स्वस्थ रहे और टॉक्सिन्स बाहर निकल सकें।