तान्या मित्तल ने कबूला- हर वीकेंड बनता मेरा मजाक!
तान्या मित्तल ने कबूला- हर वीकेंड बनता मेरा मजाक!
बिग बॉस 19 के घर में इस बार राशन टास्क काफी खास रहा। इस दौरान तान्या मित्तल ने सभी कंटेस्टेंट्स को प्रोत्साहित करने की जिम्मेदारी ली और मोटिवेशनल स्पीकर की तरह नजर आईं। उन्होंने गौरव खन्ना से कहा, “आपने खुद के लिए कुछ नियम बना रखे हैं कि बाहर आपको एक खास इमेज दिखानी है। समझ लीजिए कि दुनिया के बड़े लोग भी परफेक्ट नहीं होते। जब हम असल रूप दिखाते हैं, तभी लोग दिल से जुड़ते हैं।”
तान्या ने आगे कहा, “मुझे पता है कि बाहर मेरा मजाक बन रहा है। हर वीकेंड लोग मुझ पर हंस रहे हैं, घर के अंदर भी लोग मेरी बातें बना रहे हैं। लेकिन मैंने इसे रोकने की कोशिश नहीं की। कल रात ही मैंने नीलम से कहा कि मेरी चायपत्ती असम से आती है। बस खुलकर जिएं। जब लोग आपको असली रूप में देखेंगे, तो आपकी उम्र के लोग आपसे प्रेरणा लेंगे।”
गौरव ने जवाब दिया, “प्लेन रनवे पर सीधा चलना पड़ता है। पिछले 5-6 हफ्ते मेरे लिए स्पीड जुटाने का समय था।” तान्या ने कहा, “तो अब उड़ान भरिए।” गौरव ने कहा, “उड़ान तो भर ली है, अब सीट बेल्ट बांध लीजिए, मौसम बदलने वाला है।”
तान्या मित्तल बिग बॉस 19 की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट हैं। चाहे मजाक बन रहा हो या उनके स्टाइल की बातें हों, वे हमेशा चर्चा में रहती हैं। इसी वजह से वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मालती चहर ने एंट्री लेते ही उनके साथ टशन दिखाना शुरू कर दिया। हो सकता है ये मालती की अटेंशन पाने की स्ट्रैटेजी हो, लेकिन तान्या के फैंस को उनका ये अंदाज पसंद नहीं आ रहा।