भारत पर टैरिफ, पाकिस्तान को Thank you … ट्रंप ने बदला दोस्ती का गणित!

Updated on 2025-03-05T13:56:12+05:30

भारत पर टैरिफ, पाकिस्तान को Thank you … ट्रंप ने बदला दोस्ती का गणित!

भारत पर टैरिफ, पाकिस्तान को Thank you … ट्रंप ने बदला दोस्ती का गणित!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। उन्होंने घोषणा की कि 2 अप्रैल से कनाडा, मेक्सिको, भारत और चीन पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया जाएगा।  

इस दौरान, ट्रंप ने पाकिस्तान की सराहना की और 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी के दौरान हुए हमले के मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी में मदद के लिए पाकिस्तान को धन्यवाद दिया।  

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने 2021 में काबुल एयरपोर्ट पर हुए आत्मघाती हमले का जिक्र किया, जिसमें 13 अमेरिकी सैनिक मारे गए थे, और इसे अमेरिकी इतिहास का सबसे शर्मनाक पल बताया। संसद में पाकिस्तान का जिक्र करते हुए ट्रंप ने उसका आभार जताया। 

इस पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हमेशा अहम भूमिका निभाता रहा है और आगे भी जारी रखेगा।https://x.com/CMShehbaz/status/1897174186851733915