दिल्ली एयरपोर्ट पर तकनीकी समस्या दूर…फ्लाइट ऑपरेशंस फिर सामान्य

Updated on 2025-11-08T16:40:48+05:30

दिल्ली एयरपोर्ट पर तकनीकी समस्या दूर…फ्लाइट ऑपरेशंस फिर सामान्य

दिल्ली एयरपोर्ट पर तकनीकी समस्या दूर…फ्लाइट ऑपरेशंस फिर सामान्य

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह आई तकनीकी गड़बड़ी अब ठीक कर ली गई है। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि सिस्टम में आए ‘AMSS फेल्योर’ के कारण करीब 800 फ्लाइट्स प्रभावित हुई थीं, लेकिन अब स्थिति सामान्य हो गई है और उड़ानों का संचालन फिर से पटरी पर लौट आया है।

सुबह से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, क्योंकि कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें देरी से चल रही थीं। एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि समस्या को तकनीकी टीम ने कुछ घंटों में दुरुस्त कर लिया और अब सभी टर्मिनलों पर चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रिया सामान्य रूप से चल रही है।

DGCA ने भी इस पूरे मामले की निगरानी की और एयरलाइनों को यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों के मुताबिक, अब सिस्टम स्थिर है और देरी से चल रही उड़ानें धीरे-धीरे अपने निर्धारित समय पर लौट रही हैं।

यह भी पढ़ें: 

डॉक्टर के लॉकर में मिली AK-47 राइफल….जम्मू-कश्मीर पुलिस भी चौंक गई