तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर वार, बिहार दौरे पर सवाल
तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर वार, बिहार दौरे पर सवाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (सोमवार) बिहार के पूर्णिया दौरे पर हैं, जहां वे करोड़ों की योजनाओं की सौगात देंगे। विधानसभा चुनाव नजदीक होने से उनके इस दौरे पर सियासत भी तेज हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कई सवाल उठाए।
तेजस्वी ने लिखा कि पीएम मोदी को जुमलेबाज़ी करने से पहले पूर्णिया के जर्जर ग्रामीण रास्ते, शिक्षक विहीन स्कूल, बदहाल स्वास्थ्य केंद्र और बेरोजगारी व पलायन जैसी समस्याओं को देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक रैली पर 100 करोड़ रुपये खर्च होते हैं, जबकि इस पैसे से स्कूलों की चारदीवारी, शौचालय, स्वास्थ्य केंद्रों में दवाएं और स्टाफ की व्यवस्था की जा सकती थी।
तेजस्वी ने याद दिलाया कि 11.5 साल पहले पीएम ने पूर्णिया से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा किया था, लेकिन अब तक पूरा नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि हर चुनाव से पहले झूठ और जुमले बेचे जाते हैं, जबकि बिहारवासी अब सच जान चुके हैं और इस बार झूठ नहीं चलेगा।