तेजस्वी यादव का बड़ा वादा, बोले- सत्ता में आए तो आरक्षण बढ़ाकर करेंगे 85%

Updated on 2025-08-30T15:09:32+05:30

तेजस्वी यादव का बड़ा वादा, बोले- सत्ता में आए तो आरक्षण बढ़ाकर करेंगे 85%

तेजस्वी यादव का बड़ा वादा, बोले- सत्ता में आए तो आरक्षण बढ़ाकर करेंगे 85%

बिहार की राजनीति में आरक्षण फिर से बड़ा मुद्दा बन गया है। RJD नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगर INDI गठबंधन को सत्ता मिली तो देश में आरक्षण को 85% तक बढ़ाया जाएगा।

तेजस्वी ने यह भी कहा कि गठबंधन इस आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूची (Schedule 9) में शामिल करने की मांग करेगा। ऐसा करने से अदालतें इस पर सवाल नहीं उठा पाएंगी और यह व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित रहेगी।

तेजस्वी का यह बयान चुनावी माहौल में बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है, जो दलित-पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग को सीधे साधने की कोशिश है।