तेलंगाना फार्मा कंपनी विस्फोट: 12 मजदूरों की मौत

Updated on 2025-07-01T12:56:41+05:30

तेलंगाना फार्मा कंपनी विस्फोट: 12 मजदूरों की मौत

तेलंगाना फार्मा कंपनी विस्फोट: 12 मजदूरों की मौत

तेलंगाना के संगारेड्डी ज़िले में आज एक फार्मा कंपनी में हुए भीषण विस्फोट में 12 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 26 से अधिक घायल हो गए। यह हादसा हैदराबाद के पास स्थित एक औद्योगिक क्षेत्र में हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

घटना के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया, वहीं पुलिस और फॉरेंसिक टीमें भी जांच में जुट गई हैं। विस्फोट के कारणों का अभी आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी में फैक्ट्री के भीतर किसी रसायन से जुड़ी चूक की आशंका जताई जा रही है।