दिल्ली में अगले 2 दिन बारिश के आसार, फिर तेज गर्मी लौटेगी, IMD ने दी चेतावनी

Updated on 2025-06-03T11:43:53+05:30

दिल्ली में अगले 2 दिन बारिश के आसार, फिर तेज गर्मी लौटेगी, IMD ने दी चेतावनी

दिल्ली में अगले 2 दिन बारिश के आसार, फिर तेज गर्मी लौटेगी, IMD ने दी चेतावनी

Delhi Weather News: दिल्ली और एनसीआर में मई के बाद जून की शुरुआत भी बारिश और आंधी-तूफान से राहत भरी रही। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिन यानी 3 और 4 जून को दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की संभावना है। मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 3 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास होगा। इस दिन लू चलने की संभावना नहीं है। आंधी के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जो कुछ समय के लिए 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। साथ ही बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 5 जून के बाद दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल सकता है और तापमान फिर बढ़ने लगेगा। 5 से 8 जून के बीच अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी धीरे-धीरे 26 से 28 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। हालांकि अगले सात दिनों में लू की संभावना नहीं बताई गई है।

सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 4 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 158 था, जो मध्यम श्रेणी में आता है।

इस बीच, विशेषज्ञों ने कहा है कि दिल्ली वालों को फिलहाल बारिश और आंधी के बाद कुछ राहत मिलेगी, लेकिन जून के दूसरे हफ्ते से फिर से तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है।