दिल्ली-NCR में आज भी बारिश होने की संभावना है, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम।

Updated on 2025-05-03T12:05:42+05:30

दिल्ली-NCR में आज भी बारिश होने की संभावना है, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम।

दिल्ली-NCR में आज भी बारिश होने की संभावना है, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम।

दिल्ली और उत्तर भारत के कई हिस्सों में आज यानी शनिवार को फिर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आज गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश और करीब 40 km/h की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

शुक्रवार को आई तेज आंधी और बारिश से दिल्ली में भारी नुकसान हुआ। 7 लोगों की जान चली गई, 100 से ज्यादा पेड़ गिर गए और 200 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट हो गईं। दिल्ली में शुक्रवार रात ढाई बजे से सुबह 8:30 बजे तक 77 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जो मई में अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा बारिश है।

आने वाले दिनों का मौसम कैसा रहेगा?

3 मई: अधिकतम तापमान 38°C, न्यूनतम 27°C, तेज हवाएं और बारिश संभव

4 मई: तेज हवाएं, बारिश की आशंका, तापमान 37°C से 26°C

5 मई: हल्की बारिश, तापमान 36°C से 26°C

6-7 मई: तापमान 35°C से 25°C, हल्की बारिश के आसार

मौसम क्यों बदला?
मौसम विभाग के मुताबिक, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आई नमी और हवाओं की टकराहट से उत्तर भारत में भारी बारिश हो रही है।

हिमाचल में भी चेतावनी
हिमाचल प्रदेश के शिमला में ओलावृष्टि हुई है। राज्य में 30-50 km/h की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी है।