देश में पड़ रही भीषण गर्मी, IMD ने 7 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया।
देश में पड़ रही भीषण गर्मी, IMD ने 7 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया।
Heatwave Alert:देश के कई हिस्सों में मौसम गर्म होने लगा है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और आज से सात राज्यों में लू चलने की संभावना है। गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में पारा 5 डिग्री तक बढ़ सकता है।
राजस्थान में लू का येलो अलर्ट
राजस्थान के कई जिलों—जयपुर, जोधपुर, बाड़मेर, बीकानेर और नागौर में लू चलने की चेतावनी दी गई है। तापमान 44-45 डिग्री तक जा सकता है। अगले 4-5 दिनों तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है।
दिल्ली का मौसम
राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा। हवाएं 20-30 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
उत्तर प्रदेश का हाल
लखनऊ में मौसम साफ रहेगा, हवाएं 10-15 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रह सकता है। आगरा में तेज धूप रहेगी और अगले दो दिन में तापमान बढ़कर 43 डिग्री तक पहुंच सकता है।
गुजरात में भी बढ़ी गर्मी
गुजरात के कांडला में तापमान 43 डिग्री के पार चला गया है। अहमदाबाद और गांधीनगर में भी तेज गर्मी बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी राहत की उम्मीद नहीं है।
पंजाब में हीटवेव अलर्ट
पंजाब में भी सूरज के तेवर तेज हो गए हैं। 15 से 17 अप्रैल तक लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कई जगहों पर तापमान सामान्य से 5-6 डिग्री ज्यादा रह सकता है।