भीड़ से दूर छुट्टियों के लिए ये 4 बीच हैं बेस्ट जगह, आज ही करे प्लान
भीड़ से दूर छुट्टियों के लिए ये 4 बीच हैं बेस्ट जगह, आज ही करे प्लान
4 Peaceful beaches in India: भागदौड़ भरी जिंदगी और शहरों के शोर से दूर हर कोई कुछ पल शांति चाहता है। इसके लिए लोग छुट्टियों पर जाने की योजना बनाते हैं, लेकिन मशहूर पर्यटन स्थलों पर बढ़ती भीड़ के कारण सुकून मिलना मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी अपनी अगली छुट्टियां शांत माहौल में बिताना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको भारत के ऐसे 4 बीचों के बारे में बता रहे हैं, जहां भीड़ से दूर शांति और सुकून का अनुभव किया जा सकता है।
1. अगोंडा बीच, साउथ गोवा
गोवा का नाम सुनते ही पार्टी और नाइटलाइफ याद आती है, लेकिन अगोंडा बीच इससे बिल्कुल अलग है। यह साउथ गोवा में स्थित है और यहां माहौल साफ, शांत और आरामदायक रहता है। वीकडेज पर यहां बहुत कम भीड़ होती है, जिससे आप बिना शोर-शराबे के छुट्टियां बिता सकते हैं।
2. मारारी बीच, केरल
केरल के मारारीकुलम गांव के पास स्थित मारारी बीच आज भी अपनी सादगी और प्राकृतिक सुंदरता बनाए हुए है। यहां पर्यटकों की भीड़ कम रहती है और जीवन की रफ्तार धीमी महसूस होती है। यही वजह है कि कई लोग यहां लंबे समय तक रुकना पसंद करते हैं।
3. काला पत्थर बीच, अंडमान
अंडमान के हैवलॉक आइलैंड के पास स्थित काला पत्थर बीच पूरी तरह शांति चाहने वालों के लिए बेहतरीन है। यहां काली चट्टानें, नीला-हरा समुद्र और शानदार प्राकृतिक नज़ारे देखने को मिलते हैं। खासतौर पर यहां का सनसेट बेहद खूबसूरत होता है।
4. कुडले बीच, गोकर्ण
गोकर्ण के अन्य बीचों की तुलना में कुडले बीच कम भीड़भाड़ वाला है। यहां का माहौल शांत और आरामदायक रहता है। बिना जल्दबाजी और शोर-शराबे के छुट्टियां बिताने के लिए यह जगह बिल्कुल सही है।
यह भी पढ़ें: