This Drink Is The Best: गर्मी में सोल कढ़ी या कोकम शरबत? जानें कौन ज्यादा फायदेमंद

Updated on 2026-06-01T15:39:52+05:30

This Drink Is The Best: गर्मी में सोल कढ़ी या कोकम शरबत? जानें कौन ज्यादा फायदेमंद

This Drink Is The Best: गर्मी में सोल कढ़ी या कोकम शरबत? जानें कौन ज्यादा फायदेमंद

This Drink Is The Best:देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। तेज धूप और पसीने के कारण शरीर तेजी से पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स खोता है। ऐसे में सिर्फ पानी पीना काफी नहीं होता, बल्कि शरीर को ठंडक और जरूरी पोषक तत्वों की भी जरूरत होती है। यही वजह है कि गर्मियों में सोल कढ़ी और कोकम शरबत जैसे पारंपरिक ड्रिंक्स की मांग बढ़ जाती है।

दिलचस्प बात यह है कि दोनों पेय कोकम फल से तैयार किए जाते हैं, लेकिन इनके फायदे और बनाने का तरीका अलग-अलग होता है। ऐसे में सवाल उठता है कि गर्मी में शरीर को ज्यादा हाइड्रेट और ठंडा रखने के लिए कौन सा ड्रिंक बेहतर है?

कोकम शरबत: गर्मी में तुरंत देता है राहत

कोकम शरबत को कोकम के अर्क, पानी, चीनी, भुने जीरे और काले नमक से तैयार किया जाता है। यह एक हल्का और ताजगी देने वाला पेय माना जाता है।

कोकम शरबत के फायदे

  • शरीर में पानी की कमी को तेजी से पूरा करता है।
  • इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।
  • काला नमक और जीरा पाचन को बेहतर बनाते हैं।
  • शरीर का तापमान कम करने में सहायक होता है।
  • लू और हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है।
  • धूप से लौटने के बाद कोकम शरबत तुरंत राहत देने वाला विकल्प माना जाता है।

सोल कढ़ी: ठंडक के साथ पाचन का भी रखती है ख्याल

सोल कढ़ी को कोकम के अर्क और नारियल के दूध से बनाया जाता है। इसमें लहसुन, हरी मिर्च और राई का तड़का लगाया जाता है, जो इसके स्वाद को और खास बनाता है।

सोल कढ़ी के फायदे

  • पेट को अंदर से ठंडक पहुंचाती है।
  • एसिडिटी और पेट की जलन कम करने में मदद करती है।
  • मसालेदार भोजन के बाद पाचन को बेहतर बनाती है।
  • शरीर को हेल्दी फैट्स और जरूरी पोषक तत्व प्रदान करती है।
  • गर्मी के कारण होने वाली बेचैनी को कम कर सकती है।

विशेषज्ञों के अनुसार सोल कढ़ी सिर्फ हाइड्रेशन ही नहीं, बल्कि पाचन और आंतों की सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है।

हाइड्रेशन के लिए कौन है ज्यादा बेहतर?

अगर बात सिर्फ तेजी से हाइड्रेशन और शरीर में पानी की कमी पूरी करने की हो, तो कोकम शरबत आगे निकलता है। पानी आधारित होने के कारण यह शरीर में जल्दी अवशोषित हो जाता है और तुरंत ताजगी देता है।

वहीं अगर आप भोजन के बाद ठंडक, बेहतर पाचन और पेट की समस्याओं से राहत चाहते हैं, तो सोल कढ़ी बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।

एक्सपर्ट्स की सलाह

गर्मियों में दोनों ड्रिंक्स के अपने-अपने फायदे हैं। धूप से लौटने के बाद कोकम शरबत और भोजन के बाद सोल कढ़ी का सेवन शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ गर्मी से बचाने में मदद कर सकता है। इसलिए मौसम के अनुसार इन दोनों पारंपरिक पेयों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़े 

Desi Summer Drinks: नौतपा की जानलेवा गर्मी में राहत देंगी ये 5 रुपये वाली ड्रिंक