इस रक्षाबंधन पर इन 5 मूलांक के लोगों को मिलेगी खुशखबरी ,नयी नौकरी और तरक्की के योग

Updated on 2025-08-08T17:57:24+05:30

इस रक्षाबंधन पर इन 5 मूलांक के लोगों को मिलेगी खुशखबरी ,नयी नौकरी और तरक्की के योग

इस रक्षाबंधन पर इन 5 मूलांक के लोगों को मिलेगी खुशखबरी ,नयी नौकरी और तरक्की के योग

रक्षाबंधन का त्योहार इस साल 9 अगस्त 2025,शनिवार को मनाया जाएगा।इस बार पूरे दिन आप अपने भाई को राखी बाँध सकते हैं।क्युकी इस बार भद्रा का साया नहीं है, इसलिए पूरा दिन ही शुभ है, बस राहु काल का ध्यान रखकर उस समय राखी नहीं बांधे. बाकी सारा दिन शुभ रहेगा।राहुकाल सुबह 9:05 से 10:45 तक रहेगा।इस रक्षाबंधन कुछ खास मूलांक वालों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहा है।अंक ज्योतिष के अनुसार जिन जातकों का मूलांक 1,3,5,6 या 9 है, उनके जीवन में नयी सम्भावनाएं और सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला है।  चलिए जानते हैं कि क्या लेकर आ रहा है आने वाला समय।

मूलांक-1 जिन लोगों का जन्म 1,10,19 या 28 तारीख को हुआ है,उनका मूलांक 1 बनता है। रक्षाबंधन के दिन इन्हें करियर में बड़ा मौका मिल सकता है। नयी नौकरी या व्यवसाय में प्रबल सम्भावनाएं बनतीं दिखाई पड रही है।इस दिन नीले रंग का वस्त्र धारण करना आपके लिए भाग्यशाली रहेगा।

मूलांक-3 यदि आपका जन्म 3,12,21 या 30 तारीख को हुआ हो, तो आपका मूलांक 3 बनता है।ये रक्षाबंधन आपके लिए सम्पत्ति और वाहन से जुड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है।इस दिन नयी गाड़ी खरीदने का विचार सफल हो सकता है। लाल रंग आपके लिए शुभ रहेगा।

मूलांक-5 5,14,23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है। रक्षाबंधन के दिन कार्य स्थल में कोई बड़ी सफलता या उपलब्धियां मिलने की संभावना है।भाई बहन के संबंधों में और मधुरता आएगी।इस दिन भूरे रंग का प्रयोग करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।साथ ही अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें।

मूलांक-6 जिनका जन्म 6,15,24 तारीख को हुआ है, मूलांक 6 के अंतर्गत आते हैं। रक्षाबंधन का दिन इन लोगों के लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद हो सकता है।शेयर बाजार या प्रॉपर्टी में किया गया निवेश अच्छा रिटर्न दे सकता है। बिजनेस करने वालों को अच्छी साझेदारी का योग बनता दिख रहा है।

मूलांक-9 9,18,27 तारीख को जन्मे लोगो का मूलांक 9 होता है। इस रक्षाबंधन पर उन्हें किसी प्रॉपर्टी संबंधी लाभ हो सकता है। साथ ही किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी।हल्का गुलाबी रंग इस दिन धारणा करें।