स्कूली लड़कों को माफिया बनने की सलाह देकर ट्रेनी डॉक्टर विवादों में

Updated on 2025-09-24T16:15:21+05:30

स्कूली लड़कों को माफिया बनने की सलाह देकर ट्रेनी डॉक्टर विवादों में

स्कूली लड़कों को माफिया बनने की सलाह देकर ट्रेनी डॉक्टर विवादों में

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ट्रेनी डॉक्टर का वीडियो वायरल हो गया, जिसमें वह स्कूली लड़कों को पढ़ाई छोड़कर माफिया बनने की अजीब सलाह देता नजर आ रहा है।

वीडियो में डॉक्टर कहता है, “डॉक्टरी में कुछ नहीं रखा, तुम बनो माफिया… चरस-गांजा बेचकर 30-40 करोड़ अंदर करो, फिर चुनाव लड़ो।” इस बयान ने अभिभावकों और स्थानीय लोगों को चौंका दिया है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर कड़ी नाराजगी जता रहे हैं। प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच के आदेश दे दिए गए हैं। फिलहाल डॉक्टर की पहचान और उसकी तैनाती को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। घटना ने शिक्षा और समाज पर गलत संदेश देने वाले बयानों पर नई बहस छेड़ दी है।