30 दिनों में जबरदस्त कमाई, सोमवार को इन 4 शेयरों पर रखें ध्यान

Updated on 2025-05-17T10:48:52+05:30

30 दिनों में जबरदस्त कमाई, सोमवार को इन 4 शेयरों पर रखें ध्यान

30 दिनों में जबरदस्त कमाई, सोमवार को इन 4 शेयरों पर रखें ध्यान

Stocks to BUY: हफ्ते के आखिरी ट्रेडिंग सेशन में भले ही बाजार में ज्यादा हलचल नहीं दिखी हो, लेकिन निफ्टी 25000 के ऊपर बना रहा, जो बाजार की मजबूती का संकेत देता है। मौजूदा समय में बाजार का सेंटीमेंट, ट्रेंड और मोमेंटम – तीनों पॉजिटिव हैं। टेक्निकल चार्ट्स भी बाजार में तेजी की ओर इशारा कर रहे हैं। इसके अलावा सेक्टर रोटेशन और स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन भी देखने को मिल रहा है, जिससे निवेशकों के बीच भरोसा बना हुआ है।

ऐसे माहौल में ब्रोकरेज हाउस एक्सिस सिक्योरिटीज ने अगले 30 दिनों के लिए चार चुनिंदा स्टॉक्स में निवेश की सलाह दी है। इन शेयरों में टेक्निकल मजबूती दिख रही है और आने वाले हफ्तों में इनमें अच्छी तेजी की उम्मीद जताई जा रही है।

1. NBCC

सबसे पहले बात NBCC की करें तो यह शेयर करीब 110 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है और इसमें करीब 4% की तेजी देखने को मिली है। एक्सिस सिक्योरिटीज का मानना है कि इसे 103 से 107 रुपये की रेंज में खरीदना चाहिए। अगर इसमें गिरावट आती है तो 96 रुपये का स्टॉपलॉस लगाना जरूरी है। अगले 3 से 4 हफ्तों के भीतर इसका पहला टारगेट 123 रुपये और दूसरा टारगेट 129 रुपये बताया गया है।

2. Jindal Steel

दूसरा शेयर है Jindal Steel का, जो इस समय लगभग 980 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है। इसमें करीब 1.25% की तेजी देखी गई है। ब्रोकरेज फर्म की सलाह है कि इसे 945 से 965 रुपये की रेंज में खरीदा जा सकता है। इसके लिए 900 रुपये का स्टॉपलॉस और 1065 रुपये व 1100 रुपये के टारगेट तय किए गए हैं।

3. Bombay Dyeing

तीसरे नंबर पर है Bombay Dyeing, जिसमें शुक्रवार को 4% की तेजी देखने को मिली और यह शेयर 144 रुपये के आसपास पहुंच गया। इसे 140.6 से 143.5 रुपये के बीच खरीदने की सलाह दी गई है। इसके लिए टारगेट 160 रुपये और स्टॉपलॉस 138 रुपये रखा गया है।

4. Aptus Value Housing

चौथा और आखिरी शेयर है Aptus Value Housing, जो इस समय लगभग 327 रुपये पर फ्लैट कारोबार कर रहा है। इस शेयर को 320 से 325 रुपये की रेंज में खरीदने और 310 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने की सलाह दी गई है। आने वाले 3 से 4 हफ्तों में इसके लिए पहला टारगेट 355 रुपये और दूसरा टारगेट 385 रुपये तय किया गया है।

(डिस्क्लेमर: इस खबर में शेयर बाजार से जुड़ी सलाह एक्सिस सिक्योरिटीज जैसी ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई है। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।)