फेसबुक पर फंसाने की कोशिश, WhatsApp पर झांसा, लेकिन साइबर फ्रॉड को कर दिया फेल
फेसबुक पर फंसाने की कोशिश, WhatsApp पर झांसा, लेकिन साइबर फ्रॉड को कर दिया फेल
दिल्ली में रह रहे मीडिया संबंधित सख्श ने अनुष्का जैन नाम की एक बड़ी ऑनलाइन ठगी का शिकार होते-होते बच गए। फेसबुक पर हुई शुरुआत और WhatsApp पर पैसों के लालच के साथ चल रही इस ठगी को दिल्ली में रह रहे व्यक्ति ने समय रहते समझा और पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी।
घटना की शुरुआत तब हुई जब अनुष्का जैन नाम से फेसबुक पर एक अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, जिसने खुद को चंडीगढ़ की बिजनेसमैन बताया। कुछ ही दिनों में बातचीत WhatsApp पर शिफ्ट हुई और फिर उस अनुष्का ने स्टॉक और इन्वेस्ट से हुए भारी फायदे का दावा किया। इसके बाद उसे भी जबरदस्ती इन्वेस्ट करने के नाम पर पैसे की मांग की।
हालांकि, युवक को समय रहते शक हो गया और उन्होंने नजदीकी साइबर सेल में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार यह एक अंतरराष्ट्रीय फ्रॉड गिरोह का हिस्सा हो सकता है जो सोशल मीडिया के जरिये लोगों को जाल में फंसा रहा है। मामले की जांच जारी है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।