" /> " />

त्रिपुरा बना पूरी तरह साक्षर राज्य, साक्षरता दर पहुँची 95.6%

Updated on 2025-06-25T11:58:01+05:30

त्रिपुरा बना पूरी तरह साक्षर राज्य, साक्षरता दर पहुँची 95.6%

त्रिपुरा बना पूरी तरह साक्षर राज्य, साक्षरता दर पहुँची 95.6%

त्रिपुरा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए खुद को पूरी तरह साक्षर राज्य घोषित किया है। अब यह मिज़ोरम और गोवा के बाद देश का तीसरा ऐसा राज्य बन गया है जिसकी साक्षरता दर 95.6% तक पहुंच गई है।

यह उपलब्धि 'ULLAS' (Understanding Lifelong Learning for All in Society) कार्यक्रम की सफल क्रियान्वयन का परिणाम है। 1961 में मात्र 20.24% साक्षरता दर से शुरू हुए इस सफर में त्रिपुरा ने समुदाय की भागीदारी और योजनाबद्ध प्रयासों से निरंतर प्रगति की। अलग-अलग भाषाओं में शैक्षणिक सामग्री और 2,228 स्वयंसेवकों की मेहनत से राज्य के दूरदराज इलाकों तक साक्षरता अभियान को पहुँचाया गया।

अब राज्य सरकार की कोशिश है कि 2027 की जनगणना में त्रिपुरा को आधिकारिक रूप से पूर्ण साक्षर राज्य के रूप में दर्ज किया जाए।