ट्रंप का भारत पर फिर हमला, बोले- ‘टैरिफ घटाने की पेशकश अब देर से आई’

Updated on 2025-09-02T14:27:31+05:30

ट्रंप का भारत पर फिर हमला, बोले- ‘टैरिफ घटाने की पेशकश अब देर से आई’

ट्रंप का भारत पर फिर हमला, बोले- ‘टैरिफ घटाने की पेशकश अब देर से आई’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को दावा किया कि भारत ने अब अमेरिकी सामान पर आयात शुल्क “शून्य” करने की पेशकश की है, लेकिन यह कदम “बहुत देर से” उठाया गया है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि भारत अपना ज्यादातर तेल और सैन्य सामान रूस से खरीदता है और अमेरिका से बेहद कम लेन-देन करता है।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा, “बहुत कम लोग समझते हैं कि हमारा भारत के साथ व्यापार बहुत सीमित है, जबकि भारत हमसे अपार मात्रा में कारोबार करता है। अमेरिका भारत का सबसे बड़ा ‘क्लाइंट’ है, लेकिन इसके बावजूद हम उन्हें बहुत कम बेचते हैं। दशकों से यह पूरी तरह एकतरफा रिश्ता रहा है।”

ट्रंप के इस बयान को भारत-अमेरिका व्यापार रिश्तों में बढ़ते तनाव का संकेत माना जा रहा है। हाल के महीनों में उनकी सरकार पहले ही भारत पर 50% टैरिफ लगाकर दबाव बना चुकी है और रूस से भारत के गहरे व्यापारिक संबंधों को भी लगातार मुद्दा बना रही है।