Trump Iftar Party: व्हाइट हाउस में ट्रंप की इफ्तार पार्टी पर विवाद, मेहमानों की लिस्ट देख भड़के अमेरिकी मुस्लिम 

Updated on 2025-03-28T11:39:16+05:30

Trump Iftar Party: व्हाइट हाउस में ट्रंप की इफ्तार पार्टी पर विवाद, मेहमानों की लिस्ट देख भड़के अमेरिकी मुस्लिम 

Trump Iftar Party: व्हाइट हाउस में ट्रंप की इफ्तार पार्टी पर विवाद, मेहमानों की लिस्ट देख भड़के अमेरिकी मुस्लिम 

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में पहली बार व्हाइट हाउस में इफ्तार पार्टी की मेजबानी की, लेकिन यह आयोजन विवादों में घिर गया। अमेरिकी मुस्लिम इस डिनर से नाखुश नजर आए।  

ट्रंप ने इफ्तार डिनर में कहा, "मैं आप सभी का स्वागत करता हूं। हम रमजान का जश्न मना रहे हैं, यह एक खास महीना है। दुनियाभर के मुस्लिमों को रमजान मुबारक। हम इस धर्म का सम्मान करते हैं।"  

उन्होंने बताया कि रमजान में मुस्लिम सुबह से शाम तक रोजा रखते हैं, इबादत करते हैं और फिर परिवार व दोस्तों संग इफ्तार करते हैं। साथ ही, उन्होंने दुनिया में शांति की कामना की।  

ट्रंप ने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में मुस्लिम अमेरिकी समुदाय का समर्थन मिलने पर आभार जताया। हालांकि, विवाद इस बात पर हुआ कि इस बार अमेरिकी मुस्लिम सांसदों और समुदाय के नेताओं को न्योता नहीं मिला, बल्कि मुस्लिम देशों के राजदूतों को बुलाया गया।  

व्हाइट हाउस के बाहर मुस्लिम सिविल राइट्स ग्रुप ने "Not Trump’s Iftar" के नाम से प्रदर्शन किया। एक प्रदर्शनकारी ने ट्रंप पर पाखंड का आरोप लगाते हुए कहा कि वह एक तरफ मुस्लिमों के देश में प्रवेश पर बैन लगाते हैं और दूसरी तरफ इफ्तार पार्टी आयोजित करते हैं।