हमले के बाद ट्रंप का बड़ा बयान, ईरान को परमाणु ताकत नहीं बनने देंगे

Updated on 2026-02-28T13:54:08+05:30

हमले के बाद ट्रंप का बड़ा बयान, ईरान को परमाणु ताकत नहीं बनने देंगे

हमले के बाद ट्रंप का बड़ा बयान, ईरान को परमाणु ताकत नहीं बनने देंगे

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान को किसी भी हालत में परमाणु ताकत नहीं बनने दिया जाएगा. इजरायल के हमले के बाद ट्रंप ने बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान में बड़े स्तर पर सैन्य अभियान शुरू किया है. उनका कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य ईरानी शासन से पैदा होने वाले खतरों को खत्म करना और अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा करना है.

ट्रंप ने ईरान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वहां का शासन लंबे समय से अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के लिए खतरा बना हुआ है. उन्होंने कहा कि ईरान की गतिविधियों से अमेरिकी सैनिकों, विदेशों में मौजूद सैन्य ठिकानों और सहयोगी देशों की सुरक्षा प्रभावित होती रही है.

अपने बयान में ट्रंप ने ईरान से जुड़े पुराने हमलों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि ईरान पिछले कई दशकों से अमेरिका विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा है. ट्रंप ने तेहरान स्थित अमेरिकी दूतावास बंधक संकट, 1983 में बेरूत मरीन बैरक हमला और यूएसएस कोल पर हुए हमले जैसी घटनाओं का उल्लेख करते हुए ईरान पर अमेरिकी सैनिकों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया.

यह भी पढ़े 

अमेरिका-इजरायल का ईरान पर हमला, खामेनेई को बनाया निशाना