ट्रंप के टैरिफ फैसले से मचा बाजार में हड़कंप, 15 मिनट में 5 लाख करोड़ डूबे
ट्रंप के टैरिफ फैसले से मचा बाजार में हड़कंप, 15 मिनट में 5 लाख करोड़ डूबे
Stock Market Falls: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25% नया टैरिफ लगाने के ऐलान के बाद गुरुवार सुबह भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई। बाजार खुलते ही सिर्फ 15 मिनट में निवेशकों के करीब 5 लाख करोड़ रुपये डूब गए।
बाजार पूंजीकरण में बड़ी गिरावट
इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 5.5 लाख करोड़ रुपये घटकर 543.3 लाख करोड़ रुपये रह गया।
तेल कंपनियों को सबसे बड़ा झटका
टैरिफ के असर से सबसे ज्यादा नुकसान ऑयल कंपनियों को हुआ। इंडियन ऑयल, ओएनजीसी, बीपीसीएल, गुजरात गैस और महानगर गैस जैसे शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई।
शेयरों में बिकवाली का दौर
बाजार में लगभग सभी सेक्टर्स में बिकवाली देखी गई। बीएसई सेंसेक्स 786 अंक गिरकर 80,695 पर आ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 213 अंक टूटकर 24,642 पर पहुंच गया।
विदेशी निवेशकों की भारी बिक्री
एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने बुधवार को 850 करोड़ रुपये से ज्यादा की शेयर बिक्री की, जिससे बाजार पर और दबाव बढ़ा