H-1B के बाद ट्रंप का फार्मा सेक्टर पर टैरिफ वार; शेयरों में दिख सकती है हलचल
H-1B के बाद ट्रंप का फार्मा सेक्टर पर टैरिफ वार; शेयरों में दिख सकती है हलचल
Indian Pharma Stocks: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर बड़ा कदम उठाते हुए फार्मा सेक्टर पर 100% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। अब अमेरिका में आयात होने वाली ब्रांडेड और पेटेंटेड दवाओं पर 1 अक्टूबर से यह टैरिफ लागू होगा। हालांकि, जिन कंपनियों की पहले से अमेरिका में फैक्ट्री है या जो वहां फैक्ट्री बना रही हैं, उन पर यह नियम लागू नहीं होगा।
ट्रंप के इस फैसले के बाद 26 सितंबर, शुक्रवार को सन फार्मा, अरबिंदो फार्मा, ग्लैंड फार्मा, ल्यूपिन और सिप्ला जैसी भारतीय कंपनियों के शेयरों पर सीधा असर देखने को मिल सकता है।
दरअसल, पिछले साल से अमेरिकी वाणिज्य विभाग सेक्शन 232 के तहत जांच कर रहा था। इसका मकसद यह देखना था कि कहीं दवाओं और मेडिकल उपकरणों का आयात अमेरिका की घरेलू इंडस्ट्री और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा तो नहीं है। इसी जांच के बाद टैरिफ लगाने का फैसला लिया गया है।
पिछले एक महीने में निफ्टी फार्मा इंडेक्स पहले ही 2% गिर चुका है। सिप्ला, डिवीज लैबोरेटरीज और अजंता फार्मा जैसी कंपनियों के शेयर 5% से 6% तक लुढ़क चुके हैं।